Haldwani breaking— नाबालिग से अश्लील हरकत व छेड़छाड़, आरोपी मामा के खिलाफ पॉक्सो (pocso) एक्ट के तहत केस दर्ज

हल्द्वानी (Haldwani), 22 दिसंबर 2020नैनीताल जिले के हल्द्वानी (Haldwani) में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है।…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हल्द्वानी (Haldwani), 22 दिसंबर 2020
नैनीताल जिले के हल्द्वानी (Haldwani)
में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोरी का रिश्ते का मामा है। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अल्मोड़ा— डीडीए (DDA) के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना


मामला हल्द्वानी (Haldwani)
के मुखानी थाना क्षेत्रांतर्गत का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी जेठानी का भाई बीते 10 दिसंबर को उनके घर पर आया था। जहां उसने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़खानी की।

एक नजर में करंट अफेयर्स (Current Affairs 22 December)


इसकी जानकारी किशोरी ने बाद में अपनी मां को दी। जिसके बाद पीड़िता की मां ने थाना मुखानी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
हल्द्वानी (Haldwani) के मुखानी
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


इधर मंगलवार यानि आज पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता शहर के एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं की छात्रा है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw