Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

रुड़की (Roorkee) से बड़ी खबर— महिला अधिवक्ता को मारी गोली (Gun Shot), आरोपी फरार

Roorkee me mahila advocate ko mari goli रुड़की (Roorkee), 21 दिसंबर 2020रुड़की (Roorkee) के लालकुर्ती में एक महिला अधिवक्ता को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार…

Roorkee me mahila advocate ko mari goli

रुड़की (Roorkee), 21 दिसंबर 2020
रुड़की (Roorkee)
के लालकुर्ती में एक महिला अधिवक्ता को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार (Gun Shot) दी। जिसमें महिला घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया।
घटना बीते देर रात की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

रुड़की (Roorkee) के लालकुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार (Gun Shot) दी। गोली की आवाज सुन आस पास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए। लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए थे।

इस घटना में महिला घायल हो गई। परिजन घायल को लेकर रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां महिला का उपचार चल रहा है।
इधर पीड़िता के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है।

अल्मोड़ा दुग्ध संघ(Almora Dugdh sangh) में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, नए प्रबंधक की तैनाती पर उठाए सवाल

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw