Almora breaking – महंगाई के विरोध में लाल हुई महिला कांंग्रेस , फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern

महंगाई के विरोध में महिला कांंग्रेस ने अल्मोड़ा (Almora) में केन्द्र सरकार का फूंका पुतला

अल्मोड़ा (Almora) । महिला कांग्रेस ने पेट्रो पदार्थो की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस से जुड़ी महिलायें अल्मोड़ा
चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित हुई और महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। महिलाओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Almora- व्यापारी सुमित को पितृशोक


इस मौके पर आयोजित सभा में अल्मोड़ा (Almora)
महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है और गरीब वर्ग एवं मध्यमवर्गीय इस बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की मार से त्रस्त है। कहा कि प्रेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जन सहित सहित महिलाएं परेशान है।

Almora Breaking— गांजा तस्करी के 3 आरोपियों को 12—12 साल की सजा व अर्थदंड

लता तिवारी ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्यान्न से लेकर दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएँ लगातार महंगी होती जा रही हैं। कहा कि इसका जबाब जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर लेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में गीता मेहरा, राधा बिष्ट, लीला जोशी, प्रीति बिष्ट, दीपा साह, तारा तिवारी, पूनम आर्या, पारू उप्रेती, दीपा त्रिपाठी, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, राबिन भण्डारी, तारू जोशी, संगम पाण्डेय, शरद साह, कृष्णा लटवाल आदि मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/