पिथौरागढ़ में गुलदार (leopard) का आतंक, एक महिला की ले ली जान, दूसरी घायल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
प्रतीकात्मक फोटो— उत्तरा न्यूज

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में गुलदार (leopard) के आतंक से लोग खौफजदा है। दो अलग अलग घटनाओं में एक महिला को गुलदार ने मार डाला और एक महिला को घायल कर दिया।

new-modern


जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़
जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर रसैपाटा स्थित मोडी ग्राम पंचायत में बुधवार शाम गुलदार (leopard) ने एक महिला को मार डाला।

breaking -महिला पर झपटा गुलदार (leopard attack), थम नहीं रहे हमले

पटवारी संजय खड़ायत के अनुसार सरूली देवी करीब 35 साल पत्नी जमुना दत्त शाम करीब 6:15 बजे घास काटकर घर के लिए लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने सरूली देवी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पटवारी संजय खड़ायत ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को दी। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

उत्तराखंड: 8 साल की मासूम को गुलदार(leopard) ने बनाया शिकार…परिजनों में मचा कोहराम

दूसरी ओर जिला मुख्यालय से लगभग 9 किलोमीटर दूर ग्राम आगर में बृहस्पतिवार की रात गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला माया पांडे उम्र 59 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पीएमएस डॉक्टर केसी भट्ट के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/