Almora— महंगाई के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Almora me congress ne funka bjp ka putla अल्मोड़ा, 16 दिसंबर 2020(Almora) बेतहाशा बढ़ रही महंगाई तथा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती दामों के विरोध में…

Almora me congress ne funka bjp ka putla

अल्मोड़ा, 16 दिसंबर 2020
(Almora)
बेतहाशा बढ़ रही महंगाई तथा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती दामों के विरोध में बुधवार को कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता यहां (Almora) चौघानपाटा में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस दौरान नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से सत्ता में काबिज हुई है, महंगाई चरम पर है। निर्धन एवं मध्यमवर्गीय इस बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की मार से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है, जिस कारण दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू रही है।

अल्मोड़ा (almora)— ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे महिला समूहों को मिलेगा 50 हजार रुपये का रिवालविंग फंड: सीएम

महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता सहित महिलाएं परेशान है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अपनाते हुए लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

राजीव कर्नाटक ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्यान्न से लेकर दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई का जवाब चुनाव में भाजपा को देगी।

कृषि कानूनों (farm bill) के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, अरविंद रौतेला, राबिन मनोज भण्डारी, फाकिर खान, रमेश नेगी, सुमित कुमार, इफ्तार अहमद, आर्शीवाद गोस्वामी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें