Almora Breaking- अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत (majdur ki maut)

Almora Breaking – agyat vahan ki takkar me majdur ki maut अल्मोड़ा, 10 दिसंबर 2020अल्मोड़ा में गुरुवार को एक अज्ञात वाहन ने मजदूर को जोरदार…

Almora Breaking – agyat vahan ki takkar me majdur ki maut

अल्मोड़ा, 10 दिसंबर 2020
अल्मोड़ा में गुरुवार को एक अज्ञात वाहन ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मजदूर की मौत (majdur ki maut) हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

उत्तराखंड में कोरोना (corona) का आंकड़ा हुआ 80486, आज मिले 830 नये संक्रमित, 12 की मौत

जानकारी के मुताबिक नगर के बाल्मिकी बस्ती पातालदेवी में इन दिनों सड़क में सीसी निर्माण का कार्य चल रहा है। आज शाम करीब 5 बजे अल्मोड़ा की ओर आ रहे एक अज्ञात वाहन ने प्रकाश राम पुत्र स्व. दीवान राम उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पलना, ढौरा को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें प्रकाश राम बुरी तरह घायल हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आनन-फानन में अन्य साथी मजदूर घायल को लेकर यहां जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। घटना देर शाम होने की चलते पंचायतनामा की कार्यवाही शुक्रवार को की जाएगी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/