Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

pithoragarh- बढ़ती महंगाई पर लाल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता , भाजपा सरकार का फूंका पुतला

pithoragarh news 4 december 2020 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- 2014 से पहले 1 रुपया पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सड़क पर उतरने वाले नेता गायब…

pithoragarh news 4 december 2020

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- 2014 से पहले 1 रुपया पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सड़क पर उतरने वाले नेता गायब

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़ (pithoragarh) । बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के आसमान छूते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। शुक्रवार को रोडवेज स्टेशन तिराहे पर पार्टी जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल आदि के बढ़ते दामों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

Nainital- नैनीताल की खुशबू ने की नेट परीक्षा उत्तीर्ण


इस मौके पर जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार देश की सत्ता पर काबिज हुई है आम आदमी सहित सभी लोगों को परेशान कर दिया है। मोदी सरकार देश की जनता पर अंग्रेजों से भी ज्यादा कर लगाए जा रही है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और महामंत्री त्रिलोक बिष्ट ने कहा कि 2014 से पहले जब 1 रुपया भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते थे तो भाजपा के नेता सड़कों पर सिलेंडर लेकर आ जाते थे। आज जब रोज दाम बढ़ रहे हैं तो वह नौटंकीबाज गायब हैं।

देश,विदेश और उत्तराखण्ड की खबरो से अपडेट रहने के लिये कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें