अब धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने उठाई के खत्याड़ी के मनोज विहार में पेयजल (drinking water) की समस्या को दूर करने की मांग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern

Now the secular youth forum has raised the demand to remove the problem of drinking water in Manoj Vihar of Khatiyadi

अल्मोड़ा, 23 नवंबर 2020- अल्मोड़ा नगर से लगे ग्राम सभा खत्याड़ी के मनोज विहार कॉलोनी में पिछले कई महीनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है|

drinking water

जिससे मनोज विहार वासियों विशेष रूप महिलाओं को रोजमर्रा के जीवन मे भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है| धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में मनोज विहार व आदर्श कॉलोनी की महिलाओं ने गई बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में पानी की समस्या का मुद्दा उठाया।

मंच व महिलाओं ने अधिशासी अभियंता से पानी की नियमित आपूर्ति की माग की,अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि अल्मोड़ा में 16 एमएलडी पानी की आवश्कता है, जबकि अभी कवेल 8 एमएलडी पानी (drinking water) की आपूर्ति हो पा रही है।

हल्द्वानी (Haldwani)- अग्नि पीड़ितों के लिए सेंटा क्लाँज बना यह रोटी बैंक

मंच व मनोज विहार, आदर्श कॉलोनी की महिलाओं ने पुरजोर मांग की कि अल्मोड़ा में यदि पर्याप्त मात्रा मे पानी नही है तो उन्हें एक दिन छोड़ कर भी यदि पानी दिया जाता है, तो पानी (drinking water) शाम को निश्चित समय पर कम से कम दो घंटे दिया जाए,साथ ही पानी के वितरण का समय तय हो।


अधिशासी अभियंता ने मंच व महिलाओं को आश्वसान दिया है कि शाम को इस क्षेत्र में पानी दिया जायेगा व सम्बंधित जेई से वार्ता कर पानी के वितरण का समय निश्चित कर दिया जाएगा।


ज्ञापन देने वालों में मंच के सयोंजक विनय किरौला, भीम रावत, अशोक भंडारी, कमला भंडारी, दिनेश शर्मा, कमलेश सनवाल, पवन मुस्युनी, आशा बिष्ट, भगवती बिष्ट, चंपा मेहरा, गीता जीना, गीता कनवाल, कमला बिष्ट, कमला मेहरा, कमला नयाल, ममता बोरा, सावित्री कनवाल आदि उपस्थित थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/