धौलादेवी के बीडीओ(BDO) जगदीश जोशी का निधन, कर्मचारियों ने जताया शोक

BDO

Dhauladevi’s BDO Jagdish Joshi dies, employees mourn

अल्मोड़ा,05 ​अक्टूबर 2020— धौलादेवी विकासखंड में तैनात बीडीओ जगदीश जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने इसी माह 1 अक्टूबर को ही खंड विकास अधिकारी धौलादेवी के रूप में कार्यभार गृहण किया था। इसी माह 31 अक्टूबर को वह सेवानिवृत होने वाले ​थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
BDO


उनके ​ निधन पर विकास खंड सभागार धौलादेवी मे शोक सभा का आयोजन किया गया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गयीै तथा दुःख की इस घड़ी मे शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी। स्वर्गीय जोशी विगत माह ही खंड विकास अधिकारी पद पर पद्दोन्नत हुए थे।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीडीओ जोशी काफी सहज, सरल और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे।
सोमवार को उनके मूल गांव कुमाटी विकास खंड रामगढ़ जनपद नैनीताल से उनके पार्थिव शरीर को कपलेश्वर शमशान घाट ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर सहायक खंड विकास अधिकारी उमेद सिंह गैड़ा, शंभू दत्त जोशी, केशर सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह बिष्ट, उमापति पाण्डे, जीवन सिंह बिष्ट, धरम सिंह राणा, दीप चंद पांडे, महेश तिवारी, हरीश बिष्ट, मृदुल भट्ट, अजय मेहता, किशन सिंह जड़ौत, भाष्कर जोशी, पीयूष नेगी, गणेश बिष्ट, जगदीश राम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे. इधर स्वर्गीय जोशी के निधन पर प्रमुख धौलादेवी श्रीमती नेहा बिष्ट, पूर्व प्रमुख पीताम्बर पाण्डे, नरेंद्र बिष्ट सहित अनेक लोगो ने शोक व्यक्त किया है।दिवंगत जोशी परिवार में पत्नी,दो पुत्र,एक पुत्री और 85 वर्षीय माता हैं।