सहकारिता का पहला चुनाव भाजपा के नाम, त्रिलोक सिंह बने भेषज संघ के अध्यक्ष

अल्मोड़ा। सत्ता के साथ सहकारिता की कहावत फिर चरितार्थ हुई है| अल्मोड़ा जिला भेषज संघ के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के हाथ से अध्यक्ष की…

IMG 20181004 WA0065
अल्मोड़ा। सत्ता के साथ सहकारिता की कहावत फिर चरितार्थ हुई है| अल्मोड़ा जिला भेषज संघ के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के हाथ से अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली है| सहकारिता का पहला चुनाव भाजपा ने जीत लिया है| त्रिलोक सिंह अध्यक्ष पद पर काबिज हुए| अब जिला सहकारी बैंक और दुग्ध संघ के चुनाव अभी होने हैं| पक्ष में परिणाम आने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया|
जिला भेषज संघ के लिए गुरुवार को हुए भेषज संघ के चुनाव में निर्वाचन अधिकारियों व पचांयती राज अधिकारी हरीश आर्या की देखरेख में हुए चुनाव में त्रिलोक सिंह अध्यक्ष व हंसी बिष्ट उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। वहीं जिला सहकारी बैंक हेतु देवेन्द्र बिष्ट हंसी बिष्ट, यूसीएफ हेतु भूपाल सिंह केसीडीएम हेतु मीना काण्डपाल, व राज्य सहकारी बैंक हेतु प्रकाश बिष्ट प्रतिनिधि चुने गये। इस असवर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पान सिंह मावड़ी, हदयेश महरा, भाजपा अध्यक्ष महेश नयाल, मनोज जोशी, हरीश कनवाल विनीत बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20181004 193817

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25