Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कोरोना से संक्रमित केन्द्रीय राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

Corona-infected Union Minister of State Suresh Angadi dies

Corona-infected Union Minister of State Suresh Angadi dies

Corona-infected Union Minister of State Suresh Angadi dies
File photo- media source




image 1

उत्तरा न्यूज,24 सितंबर 2020- केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है| वह 65 साल के थे दिल्ली के एम्स अस्पताल में बुधवार को उनका निधन हुआ| अंगड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उनके निधन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी उनके घर पहुंचे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत विभिन्न हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

कर्नाटक के बेलगावी से सांसद रहे सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपने ट्वीट नें शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं|