बड़ी खबर- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष व 19 पदाधिकारियों ने दिया सामुहिक इस्तीफा

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल

Big news- Almora District President and 19 officials associated with Prantiya udhyog vyapar mandal gave collective resignation प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 10 सितंबर 2020- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़ें अल्मोड़ा जिला के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा ने अपने 19 पदाधिकारियों के साथ पद व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है|(प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल)

चौंकाने वाले घटनाक्रम में उन्होंने प्रांत के कई पदाधिकारियों पर षड़यंत्र के तहत विवाद की खाई पैदा करने व समर्पित पदाधिकारियों की अवहेलना करने का भी आरोप लगाया है|
जिलाध्यक्ष रहे हरेन्द्र वर्मा ने बता़या कि त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित किया गया है|

सामुहिक इस्तीफे में कहा गया है कि इसी माह 5 सितंबर को प्रदेश के पदाधिकारी संगठन की एकजुटता व मजबूती के लिए बैठक करने आए थे लेकिन इस दौरान साजिश की पटकथा लिखनी शुरू हो गई पदाधिकारियों के सामने ही जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ गाली गलौच हुई और एक प्रदेश पदाधिकारी ने पूरे प्रकरण में संदेहप्रद भूमिका निभाई| किसी का मनोनयन और वर्तमान पदाधिकारी को हटाने के लिए तक बाध्य किया गया| गाली गलौच के माहौल की जिस तरह भूमिका गड़ी गई वह संगठन के लिए चिंतनीय है|
इस्तीफा देने वालों में जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, महामंत्री कमल कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त मंत्री विनीत बिष्ट,त्रिलेचन जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र जोशी,शरद अग्रवाल, शाहनवाज अंसारी, कमल बिष्ट,उपाध्यक्ष दीप चन्द्र जोशी,मनेज कुमार पटवा, सुमित सोनकर ,संजीव गुप्ता,मनोज सनवाल, मनोज जोशी, पिरताप कनवाल,विजय भट्ट आदि शामिल हैं| सूची संलग्न है|(प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल)

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल