Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: 8 साल से फरार चल रहा था आरोपी, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा

आरोपी

The accused was absconding for 8 years, आरोपी

अल्मोड़ा, 25 अगस्त 2020
पिछले लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई है. आरोपी 8 साल से फरार चल रहा था. न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र सिंह पुत्र रण सिंह निवासी मोहल्ला शक्ति नगर बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा के खिलाफ रानीखेत कोतवाली में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. न्यायालय से आरोपी को मफरुर घोषित किया था.

प्रभारी कोतवाली रानीखेत रमेश बोरा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे. आरोपी के मिलने के सम्भावित स्थानों पर पुलिस दबिश दी गयी. आरोपी के मोबाइल नंबर का पता लगाया गया.

साईबर सैल के कांस्टेबल मोहन बोरा के अथक प्रयास से मोबाइल लोकेशन प्राप्त किये जाने के बाद एसआई फिरोज आलम, कांस्टेबल बलराम सिंह द्वारा बीते 23 अगस्त को आरोपी को मोहल्ला शास्त्रीनगर थाना लाईनपार जिला झज्जर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है.

बीते सोमवार को आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.