shishu-mandir

द्वाराहाट विधायक पर लगे आरोप दुर्भाग्यपूर्ण,नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें विधायक—आप की मांग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

Allegations on Dwarahat MLA unfortunate, resign MLA on morality basis – AAP demands(द्वाराहाट विधायक पर लगे आरोप)

saraswati-bal-vidya-niketan

अल्मोड़ा,19अगस्त 2020— आम आदमी पार्टी ने द्वाराहाट के विधायक पर लगे कथित आरोपों पर त्वरित कार्यवाही करने की माँग की है।(द्वाराहाट विधायक पर लगे आरोप)

द्वाराहाट विधायक पर लगे आरोप

जारी बयान में आप नेता और पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि द्वाराहाट विधायक पर लगे आरापों से पूरा प्रदेश शर्मशार हुआ है।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उत्तराखण्ड में इस प्रकार के आरोपो ने प्रदेश को देश दुनिया मे शर्मशार किया है।

जोशी ने कहा कि संबंधित के जनप्रतिनिधि होने के नाते तत्काल आरोप लगते ही पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए औऱ इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए। उन्होंने सम्बंधित महिला को सुरक्षा प्रदान करने और मामले में निष्पक्ष जाँच की जाँच की मांग की।(द्वाराहाट विधायक पर लगे आरोप)

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया ओर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस प्रकरण में कार्यवाही ना करना भी खेदपूर्ण है और पार्टी को इसपर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में स्वस्थ राजनीति की पक्षधर है ।

उत्तराखण्ड राज्य के लिए आम जन ने संघर्ष किया उसमे स्पष्ट था कि इस प्रदेश में स्वस्थ्य ओर आदर्श राजनीति का पदार्पण हो तथा हमारे जनप्रतिनिधि समाज के लिए आदर्श बनें। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण ने देवभूमि माने जाने वाले उत्तराखण्ड राज्य को देश दुनिया मे शर्मशार किया है जिसके लिए दोषियों को दण्डित किया जाना अनिवार्य है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw