shishu-mandir

अल्मोड़ा व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष को मातृशोक

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष को मातृशोक


अल्मोड़ा| अल्मोड़ा नगर के पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष व वऱिष्ठ भाजपा नेता मनोज अरोरा की माता विमला देवी 79 का निधन हो गया है| वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी| विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया| जिसमे अनेक लोगों ने शिरकत की | केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा, दर्शन रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, व्यापारमंडल के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, मनोज सिंह पंवार, जिलामहामंत्री व्यापारमंडल मनीष जोशी, विजय भट्ट, नवीन वर्मा, संजय साह, विनीत बिष्ट,मनोज जोशी, अभय साह मोनू सहित अनेक लोगों ने शोक जताया है|