Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली, स्याल्दे के छात्रों का बोर्ड परीक्षा (board exam) में शानदार प्रदर्शन

board exam result 2020 of krishi vigyan inter college chainoli shylday कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली, खंड स्याल्दे अल्मोड़ा के छात्रों ने उत्तराखंड विद्यायल परिषदीय…

board exam result 2020 of krishi vigyan inter college chainoli shylday

कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली, खंड स्याल्दे अल्मोड़ा के छात्रों ने उत्तराखंड विद्यायल परिषदीय परीक्षा 2020 (board exam) में हाईस्कूल में करन चन्द्र पुत्र श्री दर्शन कुमार द्वारा 83.2% तथा इंटर में शालिनी पुत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा 65% सर्वोच्च अंक लाकर विद्यालय टॉप किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
sylday

प्रधानाचार्य, कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली ने बताया कि इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में 1- शालिनी पुत्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं श्रीमती विद्या देवी ने 325/500, 2- कविता पुत्री स्व०राम सिंह एवं श्रीमती भगवती देवी 318/500, 3- अनीता पुत्री श्री सबल सिंह एवं श्रीमती मधुली देवी 311/500, 4- अमीषा पुत्री श्री कुंदन सिंह एवं श्रीमती लीला देवी 307/500, 5- कांता पुत्री श्री मेहरबान सिंह श्रीमती राजुला देवी 303/500 अंक प्राप्त किए।

वही इंटरमीडिएट कला वर्ग में मोनिका पुत्री श्री गोपाल राम एवं श्रीमती बसंती देवी 311/500 तथा प्रिया पुत्री श्री राजे सिंह एवं श्रीमती हीरा देवी ने 307/500 अंक प्राप्त किए हैं।

बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले समस्त छात्र/छात्राएं, अभिवावक, शिक्षकों, कार्यालय कार्मिक, पूर्व प्रबंध समिति,उप प्रबंध समिति एवं समस्त क्षेत्र वासियों को प्रधानाचार्य द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया है।