Morning News-पढ़े 5 अगस्त की सुबह की बड़ी खबरें

पढ़िये Morning News उत्तरा न्यूज के साथ 1/ देश में कोरोना के 5 लाख 86 हजार से ज्यादा एक्टिव केस।2/ बिहार में बाढ़ के कहर…

पढ़िये Morning News उत्तरा न्यूज के साथ

1/ देश में कोरोना के 5 लाख 86 हजार से ज्यादा एक्टिव केस।
2/ बिहार में बाढ़ के कहर के कारण 6 और लोगों की मौत की खबर है। वही मुंबई और इसके आसपास भारी बारिश के कारण बुधवार को भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आप पढ़ रहे है Morning News


3/ बुधवार को अयोध्या में पीए मोदी भूमि पूजन के साथ ही राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। गेस्ट लिस्ट के अनुसार कार्यक्रम में 175 के आसपास लोग शामिल होंगे। राम जन्मभूमि के आसपास का इलाका रेड जोन बनाया गया है। ​केवल सिक्योरिटी कोड से ही इंट्री होगी।

4/ मंगलवार को हुए धमाके से लेबनान की राजधानी बेरूत में 78 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान में एमरजेंसी लागू कर दी गई है।
5/ पूरे विश्व में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 7 लाख को पार कर गया है।


6/ कोरोना वायरस से हाहाकार के बीच महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार से मॉल खोल दियें जायेंगे। पुणे में कैब सर्विस को भी मंजूरी दे दी गई हैै।
7/जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सरपंच की हत्या की सूचना है। इसके पीछे संदिग्ध चरमपंथियों का हाथ बताया जा रहा है।

8/ कोरोना वायरस के हाहाकार के बीच बंगाल में आज कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन रहेगा।
9/ सुशांत सिंह आत्महत्या केसः रिया चक्रवर्ती की याचिका पर SC में आज हो सकती है सुनवाई
10/ जीएसटी एक्ट के तहत टैक्स नही देने वाली 10800 कंपनियों को नोटिस भेजेगी दिल्ली सरकार। दिल्ली सरकार के अनुसार इन कंपनियों ने दिल्ली सरकार को पूरा टैक्स नही दिया है।

देश विदेश और उत्तराखण्ड की खबरों से अपडेट के लिये देखते रहे uttranews

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw