Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पिथौरागढ़ में आज एक और corona पाजिटिव केस, संख्या पहुंची 67

corona cases reached 67 in Pithoragarh संक्रमित निकले कुल मरीजों में से 64 डिस्चार्ज पिथौरागढ़। जिले में शुक्रवार को एक और व्यक्ति कोरोना पाजिटिव निकला…

corona cases reached 67 in Pithoragarh

संक्रमित निकले कुल मरीजों में से 64 डिस्चार्ज

पिथौरागढ़। जिले में शुक्रवार को एक और व्यक्ति कोरोना पाजिटिव निकला है। इससे पहले गुरुवार को भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव निकली थी। ये दोनों मामले पिथौरागढ़ तहसील क्षेत्र में सामने आए हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमित पाये गए लोगों की संख्या 67 पहुंच गई है जबकि इनमें से 64 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
uru advt

 शुक्रवार को जो व्यक्ति पाजिटिव पाया गया है वह बाहरी राज्य से जिले में आया था और उसे नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। उसे अब बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई, वह नवोदय विद्यालय में संस्थागत क्वारंटीन था और दूसरे राज्य से ही पिथौरागढ़ पहुंचा। जानकारी के अनुसार वह मजिरकाणा क्षेत्र का रहने वाला है।

IMG 20200525 WA0035

देखें वीडियो

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/