लॉक डाउन (Lock Down) के कारण फरीदाबाद से अपने गृह क्षेत्रों को लौट रहे 24 मजदूरों की रोड एक्सीडेंट (Road Accident) में मौत, 35 घायल

शनिवार 16 मई 2020,24 workers returning from Faridabad to their home areas due to lock down, died in Road Accident, 35 injured लॉक डाउन में…

शनिवार 16 मई 2020,24 workers returning from Faridabad to their home areas due to lock down, died in Road Accident, 35 injured

लॉक डाउन में मजदूरों की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है। सरकारों के लाख दावों के बावजूद लोग पैदल या दूसरे साधनों से अपने घरों की ओर वापस निकलने पर मजबूर है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाये जाने के बाद भी मजदूरों को पैदल या दूसरे साधनों घर लौटना पड़ रहा है और सैकड़ो मजदूर दुर्घटनाओं का शिकार होकर हो रहे हैै। ताजा मामला यूपी के औरैया जिले का है जहां मजदूरों को ले जा रहे वाहन की दूसरे वाहन के साथ हूई टक्कर में 23 मजदूरों की मौत हो गई।

फरीदाबाद से अपने गृह क्षेत्रों की ओर लौट रहे मजूदरों के वाहन के औरैया में दुर्घटनाग्रस्त होने से 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 35 गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना यूपी के औरेया की है जब मजदूरों को लेकर जा रहे ट्राले और डीसीएम में टक्कर हो गई। बाद में अस्पताल में भर्ती एक और मरीज के दम तोड़ने से मृत​कों की संख्या 24 पहुंच गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह दुर्घटना औरैया शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे के पास घ​टित हुई। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद से मजदूरों को लेकर आ रहे ट्राले और डीसीएम की टक्कर हो गई।

ट्राले में 81 मजदूर सवार थे। 35 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।हादसे में मरने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बताये जा रहे हैं।


औरैया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है। औरैया के जिलाधिकारी डीएम अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि 15 लोगों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इधर हादसे में जख्मी एक और मजदूर की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 24 हो गई है.