होगी घर वापसी- लाँक डाउन(lock down) के दौरान फंसे लोगों की घर वापसी को अधिकारियों की तैनाती

होगी घर वापसी- लाँक डाउन(lock down) के दौरान फंसे लोगों की घर वापसी को अधिकारियों की तैनाती

IMG 20200430 163528

देहरादून:- लाँक डाउन(lock down) के चलते राज्य के भीतर व बाहर फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

लोगों को उत्तराखंड वापस लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


इसके लिए आईएएस शैलेश बगौली व आईजी संजय गुंज्याल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत सर्वप्रथम राहत शिविरों में रह रहे लोगों को उत्तराखंड लाया जाएगा और फिर और सभी लोगों को भी वापस लाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सचिव शैलेश बगोली और IG संजय गुँज्याल को प्रवासीयों का ज़िम्मा सौंपा गया है|

पुलिस की तरफ़ से गुँज्याल और शासन की तरफ़ से सचिव बगोली अधिकारियों से समन्वयन का कार्य करेंगे|

जानकारी के अनुसार अब तक 30 हज़ार से ज़्यादा लोग घर वापिसी हेतु आवेदन कर चुके हैं|

गढ़वाल मंडल के प्रवासियों के लिए पुलिस अधीक्षक देहरादून (यातायात)व महाप्रबंधक (प्रशासन) उत्तराखंड परिवहन निगम व्यवस्थाएं देखेंगे को कुंमाऊ मंडल के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) हल्द्वानी व नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी नैनीताल व्यवस्थाएं देखेंगे|

बताते चलें कि घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
व्यवस्था के तहत अब जो भी बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटना चाहते हैं, उन सभी को स्मार्ट सिटी का फॉर्म भरना होगा।
साथ ही इस लिंक http://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php पर अपना पूर्ण विवरण भराना होगा।

उसके बाद इन लोगों को नोडल अधिकारियों की मदद से स्क्रीनिंग व जांच की जाएगी।
यदि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव निकली तो उन्हें उत्तराखंड लाया जाएगा।
यहां लाने के बाद उन्हें 14 दिनों के लि
क्वारंटीन किया जाएगा।