Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में जयंती पर याद किए गए अंबेडकर(Ambedkar),राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनि श्रद्धांजलि

Ambedkar

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा:14 अप्रैल। संविधान निर्माता भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर को उनकी 129 वीं जयंती पर अल्मोड़ा में भी भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Ambedkar

भाजपा, कांग्रेस सहित राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि संविधान निर्माता डा. अबेडकर की दूर​दर्शिता के चलते और लोकतंत्र पूरे विश्व में सम्मान के साथ देखा जाता है।

Ambedkar

सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने भारतरत्न बाबा डा० भीमराव अम्बेडकर जी के दिखाए आदर्शों पर चलने की अपील की।

Ambedkar

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला,पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला महामंत्री हेम तिवारी, राजीव कर्नाटक आदि मौजूद थे।

Ambedkar

इसके बाद कार्यकर्ता चौघानपाटा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के पास पहुंचे और वहां भी माल्यापर्ण किया। माल्यापर्ण के दौरान यूसीडीएफ के उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, तारा चन्द्र जोशी, हेम तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इधर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,अनिल साही,सभासद अमित साह,मयंक रौतेला आदि ने भी चौघानपाटा में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा ​सभी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेसिंग के तहत एक साथ नहीं आए हैं। लेकिन आज निर्बल क्षेत्रों में मास्क वितरण और राशन वितरण का कार्य भी किया जाएगा।