पूर्व प्रमुख हरीश बनौला बने कांग्रेस सेवादल (congress sewdal)के जिलाध्यक्ष

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा:05 मार्च: अल्मोड़ा में कांग्रेस सेवादल (congress sewdal)को नया जिलाध्यक्ष मिल गया है। भैसियाछाना के पूर्व प्रमुख हरीश बनौला कांग्रेस सेवादल का नया जिलाध्यक्ष(मुख्य संगठक) नियुक्त किया है।

congress sewdal

संगठन के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने उन्हें मनोनय का पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन के प्रति ​​समपर्ण को देखते हुए उन्हें अल्मोड़ा जिले का मुख्य संगठक बनाया जा रहा है। साथ ही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष से संगठन को मजबूत करने की आशा जताई है।

prakash ele 1

राजेन्द्र रस्तोगी ने दूरभाष पर बताया कि हरीश बनौला के मनोनयन के लिए उच्च स्तर से संस्तुति मांगी गई थी। संस्तुति मिलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई व उत्तराखंड प्रभारी अमरजीत सिंह की संस्तुति व दिशा निर्देशन के बाद उनका अल्मोड़ा जिले के संगठक(जिलाध्यक्ष) पर निुयुक्त किया गया है।

see it also

इधर उनके मनोनयन पर पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भी हर्ष जताया है और आशा जताई है कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर संगठन और मजबूत होगा।

see it also

इसके साथ ही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरीश बनौला पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल,सांसद प्रदीप टम्टा,विधायक करन महरा,पूर्व विधायक मदन बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक्, विक्रम रावत,प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी,सह मुख्य संगठक राजेंद्र दुर्गापाल,प्रदेश महामंत्री दान सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया है।

नियुक्ति के तीन महीने बाद जारी हुआ नियुक्ति पत्र

हरीश बनौला को सेवादल का जिलाध्यक्ष बनाए का पत्र तीन महीने बाद जारी किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि संगठन ने अपने स्तर से बनौला का मनोनयन कर हाईकमान को पत्र भेजा था उसकी अप्रूवल अब मिली है।

congress sewadal

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1