अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री की 63 फीसदी घोषणाएं नहीं हो पाई पूरी, CM के औद्योगिक सलाहकार ने कार्यवाही के दिए निर्देश

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के ​​लिए की गई कुल घोषणाओं से 63 फीसदी घोषणाएं पूरी नहीं हो पाई है। जनपद में संचालित हो रही विकास योजनाओं व सीएम द्वारा की गई घोषणा के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार डॉ. केएस पंवार को इसकी जानकारी दी।

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में डॉ. केएस पंवार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता व जनप्रतिनिधियों से संवाद कायम किया जाय उनके द्वारा उठायी गयी जन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र की वास्तविकता से भली-भाॅति भिज्ञ होते है जिस कारण उन्हें समस्या का पूर्ण ज्ञान होता है।

बैठक में उन्होंने जनपद में विकास योजनाओं से सम्बन्धित मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समीक्षा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति, युवा कल्याण, विद्युत, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि विभागों की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 132 घोषणायें की गयी है जिनमें 49 घोषणायें पूर्ण हो चुकी है। जबकि शेष 83 घोषणाओं पर कार्य गतिमान व योजनायें निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने लो​निवि से सम्बन्धित घोषणाओं पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये और कहा कि अधिकांश सड़कें वन भूमि हस्तान्तरण के कारण प्रारम्भ नहीं हो पायी है इसके लिए भी ठोस पहल की जायेगी। उन्होंने पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत न होने पाये अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

बैठक में अध्यक्ष उत्तराखण्ड सर्व संविदा बोर्ड (राज्यमंत्री) शमशेर सिंह सत्याल, विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री गोपाल सिंह रावत, मीडिया कार्डिनेटर दर्शन सिंह रावत, प्रोटोकाल अधिकारी आनन्द सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, विपिन भट्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सीडीओ मनुज गोयल, एडीएम बीएल फिरमाल, डीएफओ सिविल सोयम केएस रावत, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीडीओ केके पंत, विनीत बिष्ट आदि मौजूद थे।
इस दौरान डॉ. केएस पंवार ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1