ब्रेकिंग: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में हुई पेशी

पिथौरागढ़ सहयोगीनाबालिग लड़की के साथ दुराचार के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।…

पिथौरागढ़ सहयोगी
नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

बीती 13 जनवरी को एक व्यक्ति ने गंगोलीहाट थाने में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ चंदन उर्फ गोलू निवासी ग्राम लचूराल जोशी, मल्ला गरखा जिला पिथौरागढ, हाल निवासी जगतपुरा आवास विकास कॉलोनी रुद्रपुर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आरोपी चंदन के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने विगत दिवस दोपहर को आरोपी को पनार पुल, थाना गंगोलीहाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक नीलम मेहरा, कांस्टेबल राजेंद्र चंद्र व प्रकाश चंद शामिल थे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।