कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी टीम ने अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पहले भी शराब तस्करी में पकड़ा गया था युवक

अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली व एसओजी की टीम ने एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में लिप्त वाहन को भी सीज किया गया है।

एनटीडी चौकी प्रभारी एसआई संतोष देवरानी, एसआई मोहन सिंह सौन व उनकी टीम द्वारा बीते रविवार को चितई मंदिर के आगे टाटा टाइनो संख्या यूके 01 बी—3901 को चैक किया गया।

कार में सवार जिशान अनवर उर्फ अबीर खान पुत्र मोहम्मद अहसन निवासी खान मंजिल एनटीडी के कब्जे से तीन गत्ते की पेटियों में 12 बोतल व 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत 20 हजार तक आंकी जा रही है।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी एक साल पहले भी शराब की अवैध तस्करी में गिरफ्तार हुआ था। लेकिन उसके कृत्यों में कोई सुधार नहीं हुआ और दोबारा शराब की अवैध तस्करी करनी शुरू कर दी।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…
….