shishu-mandir

नगर व्यापार मंडल चुनाव अपडेट: दोपहर साढ़े 12:45 बजे तक 48 फीसदी मतदाताओं की वोटिंग

UTTRA NEWS DESK
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक 1271 यानि 48 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की। मतदान करने को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान स्थल में लंबी कतारें लगी हुई है।

saraswati-bal-vidya-niketan

सुबह 10 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी। शाम 3 बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। आगामी डेढ़ घटे बाद सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। बताते चले कि अध्यक्ष समेत कुल 6 पदों में इस बार 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अध्यक्ष पद में त्रिकोणीय मुकाबला है। 2673 मतदाताओं के लिए कुल 7 बूथ बनाए गए है। जिन्हें 14 सेक्टरों में बांटा गया है।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, महामंत्री मनीष जोशी, किशन चंद्र गुरुरानी, निर्वाचन अधिकारी हेम चंद्र पांडे, सह निर्वाचन अधिकारी कैलाश छिमवाल, तारा चंद्र जोशी, गिरीश मल्होत्रा, अनुप गुप्ता, दीप चंद्र जोशी, दीपक साह, आशीष वर्मा, सुलभ साह, कमल वर्मा, रिंकू साह, मुमताज ​कश्मीरी आदि मौजूद है।