आस्था की बयार— यहां कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का श्रीगणेश,भक्तिभाव में डूबे रहे श्रद्धालु

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

यहां देखें वीडियो—

new-modern
bhagwat 2

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के मेहला गांव में श्रीमद भागवत कथा का श्रीगणेश भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गांव के सभी मंदिरों और गांव परिसर की परिक्रमा कर कलश यात्रा कथा आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां व्यास शास्त्री मोहन चन्द्र पाठक की मौजूदगी में पंचाग कर्म के बाद कथा शुरू की गई।

bagwat 3

इस कार्यक्रम का आयोजन आयोजक दीप चन्द्र जोशी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय गिरीश जोशी व दादा स्वर्गीय अंबादत्त जोशी की स्मृति में किया जा रहा है। जो आगामी 9 ​जनवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। और 9 जनवरी को पुण्य तिथि के साथ कथा का समापन होगा।

bhagwat 4

कथा में व्यास की भूमिका शास्त्री मोहन चन्द्र पाठक द्वारा निभाई जा रही है। पहले दिन व्यास मोहन चन्द्र पाठक ने भागवत कथा के श्रवण लाभ के साथ ही पूरे महात्म्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कथा के श्रवण से जहां मनुष्य को असीम शांती,आध्यात्मिक तृप्ति मिलती है वहीं पित्रों की आत्मा को भी शांति मिलती है।

IMG 20200101 172907 4

उन्होंने भी लोगों से इस कथा का श्रवण कर पुण्य अर्जित करने को कहा। देर रात तक पंडाल भजन कीर्तनों में रमा हुआ दिखाई दिया। आयोजक यजमान दीप चन्द्र जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों से इस कथा में प्रतिदिन उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और  9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व  न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|

यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर  uttranews  को सब्सक्राइब करें…….