यहां पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी,कहा करेंगे उग्र आंदोलन पढ़ें पूरी खबर

Employees took to the streets against reservation in promotion here, will say furious movement read full news

यहां देखें संबंधित वीडियो

almora karmchari 2

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कर्मचारियों ने सड़कों में उतर कर आक्रोश रैली के माध्यम से अपना विरोध दर्ज किया।

alm karmchari 1

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनरल,ओबीसी एम्पलाईज एसोसिएशन की ओर से जिले के विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग किया यह रैली,गांधी पार्क से पूरे बाजार घूमते हुए दोबारा गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों ने जोर—शोर से नारेबाजी की और सरकार पर कर्मचारियों के बीच असंवैधानिक असमानता पैदा कर रही है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। रैली के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी भी दी कि यदि पदोन्नति में आरक्षण लागू किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ने को कर्मचारी बाध्य होंगे।

शुक्रवार को छुट्टी के बाद विभिन्न विभागों से आए कर्मचारी चौघानपाटा में एकजुट हुए और सरकार की नीति पर सवाल उठाए। देर सांय कर्मचारियों ने रैली निकाली जो मालरोड,एलआर साह सड़क और मुख्य बाजार होते हुए दोबारा गांधी पार्क पहुंची।

इस मौके पर धीरेन्द्र कुमार पाठक, डीके जोशी, पुष्कर भैसोड़ा,वंदना,माधो सिंह बिष्ट, दिगंबर दत्त फुलोरिया, कैलाश डोलिया,भूपेन्द्र चिलवाल,राजेन्द्र सिंह खड़ायत,मनोज लोहुमी,आनंद पाटनी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….