Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सल्ट में बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का हुआ भव्य स्वागत

सल्ट में बीजेपी जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

IMG 20191216 WA0022

सल्ट:- सल्ट विधानसभा के मंडल मछोड़ में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का प्रथम बार आगमन पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए अभिनंदन किया |

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मछोड मंडल के स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र जीना ने जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के स्वागत करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय जनता पार्टी ने कमान सौंपी है जिससे निश्चित जिले के अंतिम गांव तक अंतिम बूथ अंतिम जन तक भारतीय जनता पार्टी के विचारों का प्रचार प्रसार होगा|

IMG 20191216 WA0024

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भारतीय जनता पार्टी पुनः 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनाने में कामयाब होगी| उन्होंने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से उनका परिचय कराया|

IMG 20191216 WA0023

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास मुझ पर जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे| उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का वादा किया| उन्होंने कहा कि वह सभी लोगों को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे|

कार्यक्रम में सल्ट विधायक सुरेंद्र जीना, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश नयाल,निवर्तमान जिला महामंत्री प्रेम शर्मा,जिला पंचायत सदस्य मोहित नेगी, परवीन कुमार ,मंजू रावत, पिंकी करगेती, कोआँपरेटिव बैंक अल्मोड़ा के डायरेक्टर विनीत बिष्ट,नगर पालिका सभासद मनोज जोशी ,अमित साह मोनू,मण्डल अध्यक्ष सल्ट विक्रम बिष्ट,मण्डल अध्यक्ष स्यालदे पूरन रजवार,मण्डल अध्यक्ष मानिला बीडी शर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज करगेती,महेश्वर मेहरा,गणेश मेहरा,नरेंद्र भण्डारी, चेतन मठवाल,बलवंत तड़ियाल,गिरीश सत्यबली,हंसा नेगी सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे|

इस संबंधिक वीडियो को भी देखें