यहां बर्फ में फंसने से हुई पुरोहित की मौत

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

new-modern

उत्तरा न्यूज डेस्क:- पुरोहिती में गए एक व्यक्ति की बर्फ में फंसने से मौत हो गई| घटना गैरसैंण की है| शनिवार की सुबह उनका शव बर्फ में दबा हुआ मिला|

क्षेत्र के गैड़ गांव के एक बुजुर्ग पंडित की घर आते समय रास्ते में बर्फ में फंसने से मौत हो गई| पंडित मदन मोहन गैड़ी (59) शुक्रवार को पास के सलियाणा गांव में पंडिताई में गए थे। शुक्रवार की देर शाम वह पंडिताई का काम निपटा कर लौट रहे थे।


  ग्रामीणों ने रातभर उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन वे नहीं मिले। शनिवार की सुबह उनका शव रास्ते के किनारे बर्फ में दबा हुआ मिला। जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देने पर प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचेंआवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया|घटना के बाद गांव में शोक की लहर है|