एएसआई अधिकारियों के जागेश्वर मंदिर समूह में जूते पहन प्रवेश करने व पुजारियों से अभद्रता करने के मामले ने पकड़ा तूल,सभी जगह हो रही है निंदा

एएसआई अधिकारियों के जागेश्वर मंदिर समूह में जूते पहन प्रवेश करने व पुजारियों से अभद्रता करने के मामले ने पकड़ा तूल,सभी जगह हो रही है निंदा

jageswar

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के द्वारा जागेश्वर मंदिर में जूते पहन कर प्रवेश करना और मंदिर में पुजारियों से अभद्रता करने की खबर ने तूल पकड़ लिया है।

आप पार्टी के भुवन जोशी ने कहा कि पुरातत्व विभाग द्वारा उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों की सुध तो नहीं ली जा रही है लेकिन मंदिरों में वर्षों से काम कर रहे पुजारियों को धमकाकर सही नहीं किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि पार्टी इसका विरोध करती है।कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी जागेश्वर धाम, नंदा देवी मंदिर, कटारमल मंदिर, बैजनाथ, वमन सुयाल मंदिर आदि जैसे ऐतिहासिक मंदिरों के संरक्षण व रखरखाव की नाकामयाब रही है। इन मंदिरों की स्थिति रखरखाव के चलते जर्जर हो रही है। इन स्थिति का सुधलेवा विभाग नहीं है।

इससे इतर धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचा रही है। ऐसे अधिकारियों को उन्होंने हटाने की मांग की है। और कहा कि जागेश्वर धाम में पुरातत्व अधिकारी अपने साथियों के साथ मंदिर समूह में जूते पहनकर पहुंचे, मंदिर पुजारियों ने उनके जूते पहन कर आने का विरोध किया, इसी बीच अधिकारियों ने मंदिर के पुरोहितों के साथ काफी बदतमीजी की।जो कतई स्वीकार करने योग्य नहीं है। सरकार ऐसे अधिकारियों को निलंबित करे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos