Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: उल्टी, दस्त के चलते तीन साल की मासूम की उपचार के दौरान मौत

उल्टी, दस्त के चलते 3 तीन साल की मासूम की उपचार के दौरान मौत

अल्मोड़ा। उल्टी, दस्त के चलते जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से भनोली तहसील तथा वर्तमान में नगर के रानीधारा निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट की 3 वर्षीय बेटी नैंसी की रविवार रात करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उसे काफी उल्टी, दस्त भी हुए।

आज सुबह उसे परिजन इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची का पिता राजेंद्र सिंह टैक्सी चालक है। वह यहां रानीधारा में किराएं के मकान में रहता है। राजेंद्र सिंह की दो ​बेटियां है। नैंसी उसकी छोटी पुत्री थी।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….