बड़ी खबर: जिपं सदस्य पर हुए जानलेवा हमले की शिकायत पर राज्य जनजाति आयोग सख्त: डीएम, एसपी व अपर मुख्य अधिकारी जिपं से की रिपोर्ट तलब

जिपं सदस्य पर हुए जानलेवा हमले

पिथौरागढ़ सहयोगी
जिला पंचायत सदस्य सरमोली जगत मर्तोलिया पर जानलेवा हमला करने, जातिसूचक शब्द कहने की संबंधित शिकायत को राज्य जनजाति आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने जनपद के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को नोटिस जारी कर 25 दिसंबर तक मामले की पूरी रिर्पोट व अभिलेख आयोग में तलब किए है।

दरअसल जिला पंचायत सरमोली सीट से नवनिर्वाचित जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने बीते 1 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिपं अध्यक्ष के पति द्वारा उन पर जानलेवा​ हमला किए जाने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने समेत से संबंधित शिकायती पत्र राज्य जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा को प्रेषित किया था। जिसमें जिपं सदस्य मर्तोलिया ने ढ़ीली पुलिस कार्यवाही तथा एक्ट के अनुसार सुरक्षा देने की मांग की थी। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर पुलिस की शिकायत भी की गई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
https://uttranews.com/2019/12/01/controversy-in-swearing-in-ceremony-in-district-panchayat/

मर्तोलिया ने कहा कि एक्ट के प्राविधानों के अनुसार जनजाति समुदाय के निर्वाचित प्रतिनिधि को उसके कार्य से रोकना भी अपराध की श्रेणी में आता है। एक्ट के अनुसार उत्पीड़न के आरोपी विरेन्द्र बोहरा को जनजाति क्षेत्र मुनस्यारी व धारचूला के अलावा जिला पंचायत परिसर में आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की गई है। मर्तोलिया ने स्वयं तथा अपने परिवार को पुलिस सुरक्षा दिये जाने की मांग पर आयोग से कहा कि पुलिस भी उनका उत्पीड़न कर रही है। कहा कि उनकी जान को खतरा है, कभी भी उन पर फिर जानलेवा हमला हो सकता है।

मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग के सचिव विपिन रतूड़ी ने जनपद के जिलाधिकारी, एसपी और अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को नोटिस जारी कर मुकदमा, सुरक्षा आदि मामलों पर मय अभिलेख रिर्पोट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए है।

martoliya latter 1

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….


इसे भी पढ़ें

https://uttranews.com/2019/12/09/sad-11th-student-hanged-her-life-family-members-created-chaos-sent-dead-body-for-post-mortem/