ब्रेकिंग न्यूज: यहां रोडवेज बस समेत चार वाहन एक साथ हुए दुर्घटनाग्रस्त, बाल—बाल बचे 12 यात्री व एक बाइक सवार

वाहन एक साथ हुए दुर्घटनाग्रस्त

hadsa 22
भीमताल—हल्द्वानी मोटर मार्ग में सड़क पर पलटी बस

हल्द्वानी। भीमताल—हल्द्वानी मोटर मार्ग में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें रोडवेज बस समेत चार वाहन एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान रोडवेज में सवार 12 यात्री बाल—बाल बचे। घटना में एक बाइक भी ट्रक के नीचे आ गई। घटना में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे है।

https://www.youtube.com/watch?v=nkXefRCaZBg

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर क्वराली के पास ठीक मोड़ में किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पीछे से आ रहा ट्रक एक कार से टकरा गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
hadsa 33
ट्रक के नीचे चपेट में आई बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
https://www.youtube.com/watch?v=XtBigCdeyuI

वही, एक तेज रफ्तार बाइक भी ट्रक के नीचे जा ​घुसी। गनीमत रही कि बाइक सवार छिटककर कही दूर जा कर गिरा। हादसे के दौरान रोडवेज में 12 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे है। एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। इस घटना से कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। फिलहाल पुलिस क्रेन से रोडवेज को हटाने में जुटी हुई है। दुर्घटना में चारों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos