Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

ब्रेकिंग न्यूज: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, बाल—बाल बचा चालक

डेस्क। पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली में बीती रात एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन चालक ने कूद मारकर अपनी…

डेस्क। पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली में बीती रात एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन चालक ने कूद मारकर अपनी जान बचा ली। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुना—किटान मोटर मार्ग में एक मैक्स वाहन करीब 100 फिट गहरी खाई में जा गिरा। चालक शंकर लाल ने दुर्घटना के दौरान वाहन से कूछ मारकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास ही कुछ परिवार रहते है, लेकिन वाहन वहां तक जाने से पहले की रूक गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

इधर वाहन दुर्घटना का कारण खराब सड़क बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यह मोटर मार्ग की हालत काफी दयनीय है पल—पल यहां वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है जिससे यात्रियों व वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का डर सताए रहता है। इस दुर्घटना में वाहन चालक ने तो अपनी जान बचा ली लेकिन वाहन के परखच्चे उड़ गए।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….