shishu-mandir

प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर युकां लाल, प्रदर्शन कर प्रज्ञा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

यहां देखें वीडियो

new-modern
gyan-vigyan
प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर युंका लाल, प्रदर्शन कर प्रज्ञा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की

अल्मोड़ा:- बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है|

saraswati-bal-vidya-niketan


चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की|


महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने प्रज्ञा ठाकुर और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर की संसद सदस्यता को समाप्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा अगर जल्द उनकी मांग पर अमल नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

 इस अवसर पर युवा कांग्रेस के वैभव पांडे ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा  प्रज्ञा ने ऐसी टिप्पणी पहली बार नहीं की है, उन्होंने पहले भी गोडसे को देशभक्त कहा है और सरेआम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान का अपमान किया है। इस दौरान उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, संजय दुर्गापाल, विनित भट्ट, अंशुल रावत, दीपक राणा, अमर बिष्ट, फकीर खान, कृष्णा रावत, सोहित भट्ट, गोपाल भट्ट, राहुल अधिकारी, अवरिंद बोरा, कमल कोरंगा, रोहन आर्या, हिमांशु बनौला, विमल कुमार, उज्ज्वल जोशी, मयंक मटयानी, प्रदेश सचिव महिला काग्रेस प्रीति बिष्ट, अंकित गुप्ता, ध्रुव कुमार, नवीन, गोलू शामिल थे|