दर्दनाक : सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत एक घायल

रामनगर। नैनीताल से बाइक पर सवार होकर रामनगर आ रहे दो पुलिसकर्मियों की बाइक बैलपडाव के समीप एक वाहन से टकराने के चलते एक पुलिसकर्मी…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

रामनगर। नैनीताल से बाइक पर सवार होकर रामनगर आ रहे दो पुलिसकर्मियों की बाइक बैलपडाव के समीप एक वाहन से टकराने के चलते एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

जानकारी के अनुसार नैनीताल में तैनात यातायात पुलिस कर्मी देवेंद्र सिंह मंगलवार की रामनगर डायल 112 में तैनात अपने साथी पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह के साथ बाइक से नैनीताल से रामनगर को आ रहे थे कि इसी बीच बैलपडाव के समीप उनकी बाइक एक वाहन से टकरा गई जिसमें दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रामनगर के निजी चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल वीरेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है।

बताया जाता है कि मृत सिपाही रामनगर स्थित भरतपुरी में अपने बच्चों से मिलने के लिए आज घर आ रहा था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल रवि कुमार सैनी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत सिपाही के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा घटना के बाद पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है।