आरोप— रोडवेज नई बसों में तकनीकी खामिया,उच्चस्तरीय जांच की मांग

आरोप— रोडवेज नई बसों में तकनीकी खामिया,उच्चस्तरीय जांच की मांग

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन ​रौतेला ने सरकार पर परिवहन निगम को तकनीकी खामियों वाली बसें उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।

जारी बयान में उन्होंने कहा कि रोडवेज को जो 150 बसें दी गई हैं उनमें कई प्रकार की तकनीकी खांमियां हैं। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें आ रही हैं उसके अनुसार इन बसों का गियर लीवर कमजोर है। जिससे कभी भी बड़ी बस दुर्घटना सामने आ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि नई बसें जो तकनीकी रूप से आधुनिक होनी चाहिए थी उसमें इस प्रकार की शिकायत आना दुर्भाग्यपूर्ण है। और डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में इस प्रकार के कमजोर गुणवत्ता वाले बसों की खरीद कई सवाल पैदा कर रहा है। उन्होंने सरकार से बस खरीद की उच्चस्तरीय जांच करा निगम को गुणवत्तायुक्त बसें उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रिय पाठको….
आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। साथ ही Whatsapp से जुड़ने के लिए 9412976939
, 9456732562, 9639630079 पर मेसेज करे। अपने अन्य मित्रों को भी उत्तरा न्यूज के पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें। Click here to Like our Facebook Page