ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून, हुआ भव्य स्वागत, सांसद व विधायकों के साथ करेंगे बैठक

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह देहरादून पहुंच गये है। नड्डा के साथ भाजपा महामंत्री संगठन…

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह देहरादून पहुंच गये है। नड्डा के साथ भाजपा महामंत्री संगठन शिव प्रकाश भी देहरादून पहुंचे है। कुछ देर बाद वह पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों व विधायकों संग बैठक करेंगे। साथ ही प्रदेश संगइन की नई टीम की संभावनाएं टटोल सकते है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जेपी नड्डा आज सुबह साढ़े 8 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी थे। यहां पर उनकी अगवानी राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश बंसल ने की। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, विनय गोयल, बलजीत सिंह सोनी आदि भी उनके स्वागत को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। स्वागत के बाद नड्डा 12 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां वह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। ढाई बजे सांसद व विधायकों की बैठक करेंगे। 4.30 बजे महानगर भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष पद भी निर्णय ​लेना है। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रांतीय नेतृत्व से मामले में फीडबैक ले सकते है। बता दे कि पार्टी के अंदर एक तबका सासंद अजय भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज करने तो दूसरा तबका नये चेहरों को कमान सौंपने के पक्ष में है। बैठक के दौरान वह पंचायती चुनाव व राज्य सरकार के पिछले ढाई साल के कार्यकाल की भी समीक्षा करेंगे।

प्रिय पाठको….
उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें

Click here to Like our Facebook Page
इसके अलावा आप उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

इसे भी पढ़े

https://uttranews.com/2019/11/14/vashishth-narayan-ka-nidhan-ganitagya/