अल्मोड़ा के बिनसर सैंचुरी में सरकार की अनुमति के बगैर संचालित हो रहे होटल- रिजार्टस स्वामियों को हाईकोर्ट का नोटिस

अल्मोड़ा के बिनसर सैंचुरी में सरकार की अनुमति के बगैर संचालित हो रहे होटल- रिजार्टस स्वामियों को हाईकोर्ट का नोटिस

उत्तरा न्यूज डेस्क:- नैनीताल हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य में सरकार की अनुमति के बिना चलाये जा रहे और निर्माणाधीन होटलों, रिजॉर्ट्स व रेस्टोरेंट स्वामियों को नोटिस जारी किया है|
कोर्ट ने संबंधितो के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 13 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मामले में अल्मोड़ा निवासी गौरव नैथानी की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है इसमें कहा है कि कुछ लोगों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित क्षेत्र बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य अल्मोड़ा में अतिक्रमण कर वहां होटल, रिजॉर्ट्स व रेस्टोरेंट बना दिए हैं, जबकि कुछ निर्माणाधीन हैं।

याचिकाकर्ता ने न्यायालय से इन पर रोक लगाने की मांग की है।
याचिका में सुनवाई के बाद न्यायालय ने सिम्बा कैफे, रैनबो रेस्टोरेंट व होम स्टे के स्वामी सुरेंद्र सिंह, पट्टटाधारक मुकेश भोज, सिम्बा कैफे के पट्टाधारक हर्षवर्धन मेहरा, पट्टाधारक कुनाल सनवाल, बिनसर फॉरेस्ट रिजॉर्ट्स, बिनसर वाइल्ड लाफ सेंचुरी के प्रशांत सागर, पट्टाधारक राजेश ओझा, पट्टाधारक जी प्रीतम रेड्डी, बिनसर वाइल्ड लाफ सेंचुरी वुडन स्ट्रीट के स्वामी अश्वनी चोपड़ा, उनकी पत्नी सरीना चोपड़ा, द ट्री ऑफ लाइफ ग्रांड ओक के स्वामी सिंधु गंगोला व प्रदीप गंगोला, ख्याली स्टेट के स्वामी एच पांडे, नंदा देवी स्ट्रीट बिनसर के जार्डन मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है।

प्रिय पाठको….
कुछ उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। इसके लिए अपने फेसबुक एकाउंट से उत्तरा न्यूज(हिंदी में लोगो सहित) टाइप कर सर्च करें और इस पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें।

Click here to Like our Facebook Page
इसके अलावा आप उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..