काव्य गोष्ठी में कवियों ने समसामयिक विषयों को दिया कविताओं का स्वरूप

काव्य गोष्ठी में कवियों ने समसामयिक विषयों को दिया कविताओं का स्वरूप

IMG 20191104 WA0008

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा में पूनम पंत एवं कवि एवं साहित्यकार नीरज पंत के निवास मकेड़ी (अल्मोड़ा) में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस काव्य गोष्ठी में नगर के कवि-कवयत्रियों और साहित्यसेवियों ने भागीदारी की। कवि-कवियत्री के रूप में मोती प्रसाद साहू, बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, कंचन जोशी, प्रेमा गड़कोटी, विनीता जोशी, डा. डी एस बोरा, बीना चतुर्वेदी, चतुर्वेदी, डा. धाराबल्लभ पांडे, आशीष जोशी, मनीष पंत, धीरेन्द्र बिष्ट, डा. ललित योगी ने सामाजिक एवं समसामयिक सन्दर्भों में स्वरचित कविताओं का पाठ किया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कवियत्री प्रोफेसर दिवा भट्ट ने कहा कि हमारे पास कई समस्याएं विराजमान हैं,जिन पर गम्भीरता से प्रकाश डाला जा सकता है। उन्होंने कवियों से अल्मोड़ा में प्रत्येक माह के शनिवार को त्रिपुरादेवी मंदिर के समीप होने वाली छंजर सभा (साहित्यिक गोष्ठी) में सहभागिता करने की अपील की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20191104 WA0011

सभी मे कवि श्री पंत को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने साहित्यिक अलख जगाने में विशिष्ट कार्य किया| काव्य गोष्ठी का संचालन कवि नीरज पंत ने किया।