सबसे बड़ी खबर:- टिकट वितरण होते ही कांग्रेस में फूट, बने नई समीकरण बीजेपी अभी भी वेट एंड वाँच की भूमिका में

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

उत्तरा न्यूज डेस्क:- अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी की घोषणा होते ही कांग्रेस में फूट के संकेत मिलने लगे हैं|

new-modern


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के दूसरे दावेदार युंका जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महरा नामांकन कराने की बात में कायम हैं उन्होंने फोन पर केवल नामांकन की तैयारी की बात कही है जबकि बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं वह वेट एंड वाँच की स्थिति में है|


नए समीकरणों ने कई आशंकाओं को जन्म दे दिया है, चर्चाए शुरु हो गई हैं| रीजनीतिक जानकारों के अनुसार यह आशंकाए तब तक कायम रहेंगी जब तक बीजेपी अपना कैंडीडेट तय नहीं कर देती|

इधर सुरेन्द्र महरा के पिता व पूर्व जिपं अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने कहा कि दावेदार सुरेन्द्र हैं वह नहीं सुरेन्द्र खुद तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है और उन्होंने उन्हें नामांकन कराने की जानकारी दी है| इधर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही भाजपा संगठन की ओर से प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी|