धौलादेवी ब्लॉक कें लिए कांग्रेस ने जिला स्तर को भेजी प्रमुख दावेदारो की सूची,इन दो दावेदारों का नाम भेजा गया है पैनल में

For Dhauladevi block, Congress has sent a list of key contenders to the district level, the names of these two contenders have been sent to the panel.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। कांग्रेस ने धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख के लिए दो दावेदारों की सूची जिला कार्यकारिणी को भेज दी है।
धौलादेवी ब्लॉक की सीट महिला आरक्षित है। क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों की बैठक में विचार विमर्श् के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो दावेदारों की सूची जिला कार्यकारिणी को भेजी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने बताया कि विचार विमर्श के बाद दीपा भट्ट पत्नी गणेश भट्ट और बीडीसी सदस्य कलौटा और गीता देवी पत्नी दर्शन आर्या बीडीसी सदस्य चल्थी का नाम जिला कार्यकारिणी को भेजा गया है।