कैबिनेट के फैसलों पर कांग्रेस की नाराजगी,एसएसजे परिसर का विलय और आईटीआई की फीस संशोधन पर फूंका सरकार का पुतला

कैबिनेट के फैसलों पर कांग्रेस की नाराजगी,एसएसजे परिसर का विलय और आईटीआई की फीस संशोधन पर फूंका सरकार का पुतला

congress putala

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में हुई सरकार की कैबिनेट में एसएसजे परिसर का उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय में मर्ज किए जाने और आईटीआई की फीस संशोधित कर तीन हजार नौ सौ रुपये किए जाने पर सरकार का पुतला फूंका।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
congress putla2
नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा गांधी पार्क में सरकार के इस निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एसएसजे परिसर का आवासीय विश्वविद्यालय में विलय करना अल्मोड़ा के शैक्षिक स्तर पर कुठाराघात है। जबकि उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय को भूमि भी आवंटित हो चुकी है। वक्ताओं ने आवासीय विश्वविद्यालय को राजनीति की भेंट चढ़ाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

इसके अलावा आईटीआई की फीस बढ़ाने के निर्णय पर भी नाराजगी जताई। कहा कि पहले जहां छात्र 40 रुपये फीस देकर आईटीआई कर लेते थे आज उसकी धनराशि 900 रुपये कर दी गई है। इससे गरीब और ग्रामीण छात्रों को भारी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

 इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,तारा चन्द्र जोशी, हर्ष कनवाल,संजय दुर्गापाल,विनोद वैष्णव,राजीव कर्नाटक,शेखर पांडे, कवीन्द्र पंत,अशोक ग्वासीकोटी,पुष्कर बिष्ट, अजय लटवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 
https://uttranews.com/2019/10/24/mahendra-the-newly-elected-candidate-met-the-people-in-the-village-thanking-the-voters/

must read it

https://uttranews.com/2019/10/24/utet-exam-2018-in-uttrakhand/

must read it

https://uttranews.com/2019/10/24/prema-becomes-pradhan-in-mehlah-of-hawalbag-won-election-by-19-votes/