shishu-mandir

यहां ग्रामीणों ने लगातार पांचवी बार जताया एक परिवार पर विश्वास, पालड़ी गूंठ के ग्रामीणों ने मोहन सिंग्वाल को तीसरी बार बनाया ग्राम प्रधान

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। धौलादेवी के पालड़ीगूंठ निवासी मोहन सिंह सिंग्वाल को गांव की जनता ने तीसरी बार ग्राम प्रधान के पद पर जिताया है। सिंग्वाल की माता आनंदी सिंग्वाल बीडीसी और भाभी दुर्गा सिंग्वाल भी प्रधान का चुनाव जीत चुकी हैं।

saraswati-bal-vidya-niketan


एक प्रकार से 2003 से पंचायत का कोई न कोई पद इस परिवार के पास है। इस बार मोहन सिंग्वाल ग्राम प्रधान का चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने 123 वोटों से चुनाव जीता और 218 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश सिंह को पराजित किया। प्रकाश को 84 मत हासिल हुए।

बताते चले कि 2003 में मोहन सिंह सिंग्वाल ग्राम प्रधान बने वह 2008 में भी ग्राम प्रधान का चुनाव जीते,इसी कार्यकाल में उनकी माता आनंदी सिंग्वाल बीडीसी सदस्य भी रही। 2018 में उनकी भाभी दुर्गा सिंग्वाल ग्राम प्रधान बनी और 2019 में फिर से मतदाताओं ने मोहन सिंह सिंग्वाल पर विश्वास जता कर उन्हें ग्राम प्रधान बनाया। चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।सिंग्वाल ने एक बार फिर गांव के मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास जताया है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की हर समस्या का निवारण करना उनका प्रयास रहेगा।