अल्मोड़ा में बनेगें अंडरग्राउंड डस्टबिन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा में अडं​रग्राउंड डस्टबिन के लिये शासन से पहली किश्त हुई मंजूर

new-modern

अल्मोड़ा। नगर में जंहा तहा फैला कूड़े से नगरवासियों को निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका द्वारा बनाये गये अंडर ग्राउंड डस्टबिन के प्रोजेक्ट को वित्तीय स्वीकृति देते हुए शासन ने पहली किश्त के तौर पर 48 लाख रूपये देने की स्वीकृति दे दी है। 2 करोड़ 1 लाख 69 हजार के इस प्रोजेक्ट के लिये हाउसिंग एंड अरबन डेवलपमेंट कारपोरेशन ( हुडको) भी अपने सोशल वेलफेयर रिस्पोंसिबिलिटी फंड ( सीएसआर फंड) के तहत 47 लाख 8 हजार रूपये दे रहा है। उत्तराखण्ड शासन ने इस प्रोजेक्ट के लिये 1 करोड़ 20 लाख रूपये की धन​राशि स्वीकृत की है। शेष 34 लाख 61 हजार की धनराशि पालिका द्वारा दी जानी है।

prakash chandra joshi

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया कि उन्होने इस प्रोजेक्ट के लिये हुडको के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया हुडको भी अपने सीएसआर फंड से 47 लाख 8 हजार रूपये दे रहा है। पालिका ने 13 सितंबर 2019 को इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति के लिये शासन को प्रेषित किया था। और अब प्रोजेक्ट के पास होने से कूड़े की समस्या जंहा तहा कूड़ा फैला नही मिलेगा। नगर के विभिन्न स्थानों में 15 अंडरग्राउंड डस्टबिन बनाये जायेगे।

http://uttranews.com/2019/10/18/councilors-expressed-outrage-over-the-neglect-of-the-municipality-in-almora-festival-accusations-of-neglect-on-district-administration/