डीएससी के जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत, 19 दिन बाद होना था रिटायर, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

DSC jawan dies of brain hemorrhage, to retire 19 days later, final farewell given with military honors

pith 1

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज सहयोगी पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ तहसील में तोली गांव के रहने वाले गोविंद सिंह मेहता की ड्यूटी के दौरान ब्रेन हैमरेज के कारण मौत हो गई। मेहता केरल के कन्नूर में डीएससी में तैनात थे। मंगलवार को पार्थिव शरीर घर पहुँचने के बाद रामेश्वर घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ 16, कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी जिसके बाद अंत्येष्टि की गई।


मेहता बीती 6 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज का शिकार हो गए थे, घटना के बाद कन्नूर में ही उनका इलाज चला। बीते 12 अक्टूबर की रात 2:45 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनको इसी महीने की 31 अक्टूबर को रिटायर होना था, लेकिन होनी हो कुछ और ही मंजूर था। मेहता 20 साल आर्मी में सेवा देने के बाद पिछले 13 सालों से डीएससी में अपनी सेवा दे रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, बूढ़ी माँ, दो लड़के और एक लड़की को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा लड़का सेना में है, जबकि छोटी लड़की और लड़का पढ़ाई कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी कोमल मेहता ने बताया कि गोविंद मेहता एक जीवट व्यक्ति थे, जिनमे देश सेवा भरी हुए थी। इस मुश्किल वक्त में पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है।

pith2