shishu-mandir

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की रामलीला, सूर्पणखा के नृत्य ने गुदगुदाया,तो त्रिसरा ने अपने अभिनय से पैदा की सिहरन,कई प्रसंगों का हुआ मंचन

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा:- माँ नंदा देवी के प्रांगण में छठे दिवस की रामलीला में कई प्रसंगों का मंचन किया गया| इसमें सूपर्णखा का सशक्त अभिनय करने वाले नीरज बिष्ट ने अपने अभिनय व नृत्य से जहां दर्शकों का मन मोह लिया वहीं त्रिसरा की भूमिका निभा रहे परितोष जोशी ने दर्शकों के सामने सिहरन पैदा कर पूरे पंडाल को एकटक मंच निहारने पर मजबूर कर दिया|
प्रसंगों में पंचवटी में सूर्पणखा नासिका छेदन, त्रिसिरा प्रसंग, खर दूषण वध, रावण मारीच संवाद, सीता हरण और जटायु उद्धार का मंचन किया गया। रामलीला के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और पूर्व विधायक मनोज तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पूरन सिंह रौतेला, व्यवसायी अरुण वर्मा, पूर्व सभासद हेम चंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी तारा चंद्र जोशी नेे दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। रामलीला के संयोजक प्रकाश पांडे, अध्यक्ष कुलदीप मेर, संजय साह, शशि मोहन पांडे, अतुल वर्मा, संदीप साह द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन समिति के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश स्तुति और श्री राम स्तुति से हुआ उसके उपरांत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा माँ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई तदुपरांत रामलीला मंचन का आयोजन हुआ। राम की भूमिका में हर्ष जोशी, लक्ष्मण अजय जोशी, सीता पीहू जोशी, सूर्पनखा नीरज बिष्ट, हर्ष टम्टा, पारस, त्रिसिरा का जीवंत अभिनय परितोष जोशी, रावण हरिविनोद साह, खर जगदीश वर्मा, दूषण महेंद्र सिंह बिष्ट, कपट मारीच का शानदार अभिनय गणेश मेर, मंत्री संजय जोशी, दीवान बिष्ट ने सुंदर अभिनय किया। मंच सेट निर्माण महेंद्र बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट , जगदीश बिष्ट, नवनीत वर्मा द्वारा किया गया। कमल कांडपाल और रोहित भट्ट ने भी अपना सहयोग दिया। हारमोनियम पर संजय उप्रेती, अनिल सनवाल तथा तबले पर प्रकाश सनवाल द्वारा सुंदर संगीत दिया गया। सूर्पनखा गायन डॉ सुमन सनवाल द्वारा किया गया। रामलीला में नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, संतोष मिश्रा, मंटू पलनी, हरीश विष्ट, हिमांशु परगाई, जगदीश वर्मा, नवीन वर्मा, अनिल तिवारी, दानिश, विशाल जोशी, मोहन परगाई, मोहन जोशी, नवल बिष्ट, नमन बिष्ट, वरुण साह, नीरज बिष्ट, हर्ष टम्टा, पारस आदि ने रामलीला मंचन में सहयोग प्रदान किया गया।

new-modern
gyan-vigyan