जब भील की कुटिया में पहुंचे मर्यादा पुरुषोत्तम राम,नंदादेवी में कई अनछुए प्रसंगों का हुआ शानदार मंचन, देखने पहुंचे दर्शक भी हुए मंत्रमुग्ध

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
nandadevi ramleela 1

new-modern

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। नंदा देवी के प्रांगण में पंचम दिवस की रामलीला में भारी मात्रा में दर्शक पहुंचे, रामलीला में केवट मिलाप, भील की कुटिया में राम का पहुंचने का प्रसंग सहित वनवासिन प्रसंग, भरत कैकई संवाद, शत्रुघ्न मंथरा संवाद और चित्रकूट मिलन का मंचन किया गया। यहां की रामलीला में कई अनछुए और प्रचलन से बाहर से कर दिए मंचनों को पूरी जगह दी जिसका दर्शकों ने काफी लुत्फ उठाया।

nandadevi ramleela 2 1


पांचवे दिन की रामलीला का अतिथि मनोज सिंह पवार सचिव नगर व्यापार मंडल, दीपक वर्मा, दीपेश जोशी उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल, वकुल साह उपसचिव और विजय भट्ट कोषाध्यक्ष तथा आशा बिष्ट प्रबंधक अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर रामलीला के संयोजक प्रकाश पांडे, महेंद्र बिष्ट, अतुल वर्मा, हरि विनोद साह, डॉ सुमन सनवाल, सिद्धार्थ साह द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन समिति के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। पंचम दिवस की रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश स्तुति और श्री राम स्तुति से हुआ उसके उपरांत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा माँ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई तदुपरांत रामलीला मंचन का आयोजन हुआ।

nanda devi ramleela 3

राम की भूमिका में हर्ष जोशी, लक्ष्मण अजय जोशी, सीता पीहू जोशी, भरत दीपक गोस्वामी शत्रुघ्न द्रोण नेगी, दशरथ की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, सुमंत का शानदार अभिनय गणेश मेर, केकई की भूमिका में पुष्पा रौतेला, केवट कुलदीप सिंह मेर, मोहन जोशी अनिल सनवाल, परितोष जोशी, संजय साह, धनंजय साह, दीपक कांडपाल भिल्ल मारुत साह, सानू, यश संचित वनवासिन काकुल, खुशी वर्मा भूमि बिष्ट, सगुन तिवारी, भक्ति उप्रेती, सौम्या सनवाल, आस्था बिष्ट, रिया बाराकोटी, दिव्यांशी पांडे ने सुंदर अभिनय किया। मंच सेट निर्माण महेंद्र बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट द्वारा किया गया। द्वारा संयुक्त रूप से रामलीला मंचन का प्रचार प्रसार किया गया। हारमोनियम पर संजय उप्रेती तथा तबले पर प्रकाश सनवाल द्वारा सुंदर संगीत दिया गया। रामलीला में नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, संतोष मिश्रा, मंटू पलनी, हरीश विष्ट, हिमांशु परगाई, जगदीश वर्मा, नवीन वर्मा, अनिल तिवारी, दानिश, विशाल जोशी, मोहन परगाई, मोहन जोशी, नवल बिष्ट, कमल कांडपाल और रोहित भट्ट,नमन बिष्ट, वरुण साह, नीरज बिष्ट, हर्ष टम्टा, पारस आदि ने रामलीला मंचन में सहयोग प्रदान किया गया।

nanda devi ramleela 4