महेन्द्र के प्रचार में मिला क्षेत्रवासियों का सहयोग,टीम ने झोंकी पूरी ताकत

अल्मोड़ा। बल्टा जिलापंचायत क्षेत्र से प्रत्याशी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। अब कार्यकर्ता टोलियों में ​बंट कर लोगों से संपर्क…

mahendra

अल्मोड़ा। बल्टा जिलापंचायत क्षेत्र से प्रत्याशी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। अब कार्यकर्ता टोलियों में ​बंट कर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। खुद प्रत्याशी महेन्द्र सिंह बिष्ट का कहना है कि उन्हें अब क्षेत्र के युवाओं और मातृ शक्ति का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का समर्थन मिला तो वह क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने का भरसक प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने मटेला, बल्टा, भुल्यूड़ा पाखुड़ा और हवालाबाग सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया जबकि टीम सदस्य भी गांव गांव पहुंचे। प्रत्याशी महेन्द्र सिंह के साथ कुशाल सिंह, नवीन, मोहन, सुरेश सहित अनेक समर्थक मौजूद थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
mahendra 2